Know the Apple Iphone 6 and Apple Iphone6 Plus Features in Hindi

  • 0
एप्‍पल ने नया स्‍मार्टफोन आईफोन 6 और आईफोन 6 प्‍लस लॉन्‍च कर दिया है। भारत में यह फोन 17 अक्‍टूबर से मिलना शुरू होगा। इसकी कीमत अभी नहीं बताई गई है। यह पहली बार है कि एप्पल आईफोन में 5 इंच से बड़ी स्‍क्रीन दी गई है। इसके अलावा, एप्‍पल पे जैसी सुविधा भी इसे अन्‍य स्‍मार्टफोन रेंज से अलग श्रेणी में खड़ी करता है। आईफोन की स्‍टोरेज कैपेसिटी को भी बढ़ाकर 128 जीबी कर दिया गया है। आइए, इन स्‍मार्टफोन्‍स की खास‍ियत पर विस्‍तार से डालते हैं नजर और जानें कि इनके बारे में क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट  


स्‍क्रीन साइज:
एप्‍पल ने आईफोन 6 में 4.7 इंच की स्‍क्रीन दी है और आईफोन 6 में 5.5 इंच की स्‍क्रीन है

लुक एंड फील:
आईफोन 6 की बॉडी बड़ी और पहले से ज्‍यादा स्लिम है। आईफोन 6 की मोटाई 6.8 मिमी और आईफोन 6 प्‍लस महज 7.1 मिमी मोटा है| इसका मेटैलिक डिजाइन पहले आ चुके आईपॉड और आईपैड जैसा एहसास देते हैं। आईफोन 6 तीन रंगों में उपलब्‍ध है- गोल्‍ड, सिल्‍वर, ग्रे। इसका वजन करीब 129 ग्राम है। आईफोन 5 एस की तरह ही इसमें भी टच आईडी फिंगरप्रिंट स्‍कैनर दिया गया है।

कैमरा:
आईफोन 6 में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है।

एप्‍पल पे:
इस फीचर की मदद से आप फोन के एक टच से खरीदी गई चीजों का पेमेंट कर सकते हैं। इस फीचर की वजह से आपका फोन एक क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है।

कीमत:
अभी भारतीय बाज़ार में इसकी कीमत कि घोषणा नहीं कि गयी है

No comments:

Post a Comment